शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अपने विभाग की सर्जरी करते हुए 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षक मेे फेरबदल किया है। जहां बैराड़ थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर कौशल की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उप निरीक्षक रामेंद्र सिंह चौहान को थाना कोतवाली से थाना प्रभारी दिनारा एवं उपनिरीक्षक अमित चतुर्वेदी को थाना प्रभारी दिनारा से थाना कोतवाली एवं उपनिरीक्षक राघवेंद्र यादव को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी गोवर्धन भेजा गया है साथ ही उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह कुशवाहा को थाना गोवर्धन से थाना देहात में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही दूसरे आदेश में उप निरीक्षक चेतन शर्मा को थाना पोहरी से चौकी प्रभारी सुनारी, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह सेंगर को चौकी प्रभारी सुनारी से थाना देहात एवं उपनिरीक्षक रामानंद पचौरी को थाना करैरा से चौकी प्रभारी थनरा एवं उपनिरीक्षक भावना राठौड़ को चौकी प्रभारी थनरा से थाना फिजिकल एवं उपनिरीक्षक प्रियंका शुक्ला को थाना देहात से चौकी मगरौनी में पदस्थ किया गया है।







Be First to Comment