Press "Enter" to skip to content

शहर में प्रवेश नहीं करेंगे ट्रैक्टर ट्रॉली, सुबह 9 से रात्रि 9 तक रहेंगे प्रतिबंधित / Shivpuri News

शिवपुरी में यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि 11 अक्टूबर को थाना यातायात में फड़ एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों के साथ एक बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया कि सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का शहर के मुख्य क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शहर के झांसी तिराहा, पोहरी चौराहा और ग्वालियर बायपास पर बैरिकेड्स और बैनर लगाए गए हैं। इन स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को शहर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है।

यह कार्रवाई कुछ दिनों पहले न्यू ब्लॉक क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना के बाद की गई है, जिसमें एक 65 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई थी। इसके अलावा, रेत, गिट्टी और कोपरा से भरे ट्रैक्टरों के तेज रफ्तार से चलने के कारण दोपहर के समय राहगीरों की सुरक्षा को लगातार खतरा बना हुआ था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!