शिवपुरी: नगर पालिका के पार्षदों ने आज माधव चौक चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष का गायत्री शर्मा का पुतला दहन कर नगर पालिका अध्यक्ष मुरादाबाद के नारे लगाए हैं.
बता दें की एक निजी अखबार में गायत्री शर्मा का बयान छपा हुआ था जिसमें लिखा हुआ था की “रघुराज सिंह गुर्जर के घर की स्थिति खराब है उनके यहां चार-चार बेटियां है. काम करने वाला है नहीं, हो सकता है यह परिस्थिति हो इस्तीफे में भी लिखा है”
इसके बाद सोशल मीडिया पर नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का विरोध प्रदर्शन होने लगा. इसके बाद आज भाजपा कांग्रेस के पार्षदों ने एकत्रित होकर शहर में रैली निकाली और माधव चौक चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा मुरादाबाद के नारे लगाए साथ ही कहा कि बेटियों के सम्मान में पार्षद मैदान में, गली-गली में शोर है गायत्री शर्मा चोर है के भी नारे लगाए.
नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिवपुरी दौरे पर कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर है. इसी का उदाहरण यह है कि कांग्रेस और भाजपा के पार्षद मिलकर बीजेपी की शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन कर रहे हैं.







