Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में हत्या के प्रयास के आठ आरोपी गिरफ्तार: कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा / Shivpuri Ness

शिवपुरी: जिले की बामौरकला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बुधवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 28 जून, 2025 को जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट से संबंधित है।

बामौरकला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर ने बताया कि ग्राम खिरिया निवासी महेश सेन (45) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने इंद्रपाल यादव, बृगभान यादव, कृष्णपाल यादव, सालिगराम यादव, रामराजा यादव, लालसाहब यादव, अरविंद यादव, श्रीराम यादव (सभी ग्राम खिरिया) और वीरपाल यादव (ग्राम कालीपहाड़ी) पर जान से मारने की नीयत से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया था।

शिकायत के आधार पर बामौरकला थाने में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। बुधवार को एक विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इंद्रपाल यादव, कृष्णपाल यादव, सालिगराम यादव, रामराजा यादव, लालसाहब यादव, अरविंद यादव, श्रीराम यादव और वीरपाल यादव शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!