शिवपुरी: खनियाधाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नदनवारा में एक किसान के घर से दिन दहाड़े लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब परिवार खेत पर मूंगफली की खुदाई के लिए गया हुआ था।
जानकारी के अनुसार, केशव पुत्र नाथूराम रजक (32) निवासी नदनवारा अपने परिवार के साथ सुबह के समय अपने खेत पर मूंगफली उखाड़ने गए थे। उनका घर खाली था। जब परिवार घर लौटा, तो उनके होश उड़ गए।
केशव रजक के अनुसार, उन्होंने देखा कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि कमरे में रखे बक्से का ताला भी तोड़ दिया गया था। अज्ञात चोरों ने बक्से में रखे सभी कीमती आभूषण चोरी कर लिए।चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है, जो किसान परिवार की जमापूंजी थी। पुलिस जांच शुरू कर दी है. केशव रजक ने तत्काल थाना खनियाधाना में आवेदन दिया है और अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में आवेदन ले लिया है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे नदनवारा गांव में भय और रोष का माहौल बना हुआ है।









Be First to Comment