Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में रील का नशा: 80 फीट उंची पानी की टंकी पर चढ़ा,सेल्फी लेने चढ़े युवक को नगर पालिका के अमले ने उतारा / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फतेहपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक करीब 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह सोशल मीडिया के लिए रील और सेल्फी बनाना चाहता था। युवक को टंकी के ऊपर देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते 200 से अधिक लोग मौके पर जमा हो गए।

शुरुआत में लोगों को लगा कि युवक आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना मिलते ही नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंचा। टीम के सदस्य टंकी पर चढ़े और युवक से बातचीत की। काफी देर तक चली समझाइश के बाद नगर पालिका की टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक रावत बताया, जो बांगरोद तहसील कोलारस का निवासी है और वर्तमान में नवाब साहब रोड, शिवपुरी में रहता है।

अभिषेक ने अधिकारियों को बताया कि वह केवल सेल्फी और रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़ा था। उसका कोई अन्य इरादा नहीं था। फतेहपुर क्षेत्र की इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रील्स की बढ़ती दीवानगी और इससे जुड़े खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!