शिवपुरी: ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे में जम्मू कश्मीर निवासी कंटेनर चालक की मौत हो गई है। केबिन काटकर चालक को निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर निवासी चालक पवन (44) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा की शिवपुरी में फोरलेन नेशनल हाइवे पर भूरा खो के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। मुरैना जिले के वार्ड 5 जैतपुर निवासी भारत गुर्जर (50) पुत्र नेहने सिहं गुर्जर का कहना है कि कंटेनर क्रमांक एमपी07 एचबी 4282 में हेल्परी करता हूं। कंटेनर चालक पवन शर्मा के साथ मैं गुना से दिल्ली के लिए भाड़ा लेकर जा रहा था। भूरा खो के पास 8 सितंबर की सुबह 4 बजे ट्रक क्रमांक आरजे11 जीबी 3506 के चालक ने लापरवाही पूर्वक कंटेनर में टक्कर मार दी। चालक पवन शर्मा केबिन में ही फंस गया। पुलिस व लोगों की मदद से केबिन काटकर निकाला और मेिडकल कॉलेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।







Be First to Comment