शिवपुरी: जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में 35 वर्षीय परचून व्यापारी आनंद जैन की मौत हो गई। हादसा लुकवासा और कुल्हाड़ी के बीच हुआ, जब उनकी स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक़ लुकवासा कस्बे के आनंद जैन (35) पुत्र बाबू जैन, जो कुल्हाड़ी गांव में परचून की दुकान संचालित करते थे, बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपनी स्कूटी से घर लुकवासा खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लुकवासा और कुल्हाड़ी के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में सेसई गांव के पास ही उन्होंने दम तोड़ दिया।जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment