Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की खोड़ चौकी पुलिस ने चोरी की भैंसे सहित पिकअप वाहन को किया जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की भौती चौकी खोड पुलिस द्वारा चोरी गई भैंसें कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये तथा पिकअप वाहन कुल कीमत 9 लाख 50 हजार रूपये बरामद कर आरोपी शब्बीर खान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया है।

बता दें की 7 अक्टूबर 2025 को कदम सिहं गुर्जर पुत्र राजाराम गुर्जर उम्र 60 साल निवासी ग्राम डंगरिया ने बलूका के जंगल से अपनी एक बडी भैंस, एक पडा व चार पडेले किसी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना भौती पर अपराध क्रमाकं 333/25 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

भोंती थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने बताया की 08 अक्टूबर 2025 को आरोपी शब्बीर खान पुत्र कमलू खान उम्र 34 साल निवासी ग्राम चिताहारी थाना सिहोर के कब्जे से एक बडी भैस , एक पडा व चार पडेले व एक पिकप वाहन कुल कीमत 9 लाख 50 हजार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किये गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!