शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के कृषि फार्म पर पानी की व्यवस्था के खोदे गए गड्ढे में डूबने से 7 और 8 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक रिश्ते में चाचा भतीजे लगने वाले 8 वर्षीय सोमपाल आदिवासी पुत्र दीवान आदिवासी और सन्नू आदिवासी पुत्र प्रमोद आदिवासी उम्र 7 वर्ष के परिजन मजदूरी के लिए गांव के किसी कृषि फार्म पर गए थे। दोनों बच्चे भी अपने परिजनों के साथ गए थे। दोपहर चार बजे के लगभग दोनों बच्चे कृषि फार्म पर पानी की व्यवस्था के लिए खोदे गए गड्ढे पर पहुंचे और नहाने के उद्देश्य से गड्ढे में उतर गए। दोनों बच्चे गहराई का अंदाजा ना सके और डूब गए। बाद में जब परिजन उन्हें तलाशते गड्ढे के पास पहुंचे, तो उन्हें दोनों बच्चों के कपड़े किनारे रखे हुए मिले, जब परिजन गड्ढे में उतरे तब उन्हें दोनों के शव बरामद हुए। परिजन दोनों बच्चों को उपचार के लिए सीधा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया है। बता दें सन्नू तीन भाई बहन थे लेकिन सोमपाल अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन भी थी।







Be First to Comment