शिवपुरी: बिजली विभाग की शिकायते दिन प्रतिदिन तेजी से फलफूल रही हैं क्यों कि धरातल पर कोई सुनवाई देखने को नहीं मिलती। आज बैराड़ प्रथम एवम् द्वितीय के नए जेई राजीव सिंह पर तीन उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए है जिनमें पहला उपभोगता धनीराम पाल वार्ड 11 ने बताया की जेई राजीव साहब लोगों की समस्या का निराकरण तो कभी करते और न ही ऑफिस में मिलते, उनका एक ही काम है गाड़ी उठाई और फील्ड में निकल जाते हैं जहां से उनकी जेब गरम हो सके लोगो के घरों के मीटर या बोर मीटर के फोटो लिए और शाम को उनके दलाल आकर बोलते हैं अभी बिलिंग नहीं हुई कुछ होता है तो में बात करता हूं 10, 15 हजार लिए छुट्टी। धनीराम ने यह भी बताया की मैं हर महीने पानी की मोटर चलाने के लिए में हर महीने 500 से 1000 रूपये मीटर रीडर को देता था परंतु इस महीने लड़के ने पैसे नहीं दिए तो 30 हजार रूपये का चालान बना दिया जबकि हमारे वार्ड में 2 मोटर और चलती है जिनके पास आज भी मीटर नहीं है।
दूसरे उपभोक्ता लल्लू शर्मा वॉर्ड 5 ने बताया कि हमारी गली में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त पड़ा है जो कभी भी एक नए हादसे को जन्म दे सकता मैने कई बार बिजली विभाग में आकर समस्या को बता दिया कभी साहब नहीं मिलते तो कभी बोल देते हैं में चैक कराता हूं पर समस्या का आज तक निराकरण नहीं हुआ।
तीसरे उपभोक्ता सुनील तिवारी ने बताया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही लूट के नाम पर मेरे घर किसी और के नाम का मीटर लगा दिया है और मेरे नाम का मीटर कहीं और चल रहा है जिसकी शिकायत मैं कई बार कर चुका हूं साहब ही नहीं मिलते आज बाबू जी ने मेरी बात डीई साहब से कराई है उन्होंने निराकरण का आश्वासन दिया है और मीटर लगाने वाले को फटकार लगाई।









Be First to Comment