Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी, भतिसी पुलिस ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस शिवपुरी में आज पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुषमा शुक्ला, चीफ एग्जक्यूटिव हावा दूरसंचार वाहिनी, सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, हिमवीर व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहेे।

कार्यक्रम के दौरान राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक द्वारा बरगद का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरूआत की गई एवं दिया सन्देश दिया कि पर्यावरण को बचाने व वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा प्रतिवर्ष लगाकर अपना अमूल्य योगदान अवश्य देना चाहिए एवं वाहिनी मंे अपनी तैनाती के दौरान उसकी देख-रेख करनी चाहिए ताकि हमारी आने वाली नई पीढ़ियों को भी स्वच्छ वातावरण मिल सके।

साथ ही डॉ. सुषमा शुक्ला, चीफ एग्जक्यूटिव हावा, दूरसंचार वाहिनी वाहिनी द्वारा बताया गया कि वृक्ष हमें शीतलता, फल छाया भी प्रदान करते हैं, साथ ही हमारी प्राकृतिक छत एवं ऑक्सीजन के प्राथमिक स्त्रोत भी हैं। ‘‘एक वृक्ष हजार पुत्र समान’’ का संदेश देते हुए इस अवसर पर उपस्थित जवानों एवं परिवार के सदस्यों को वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया गया।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष भी दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. द्वारा शिवपुरीे शहर में तीस हजार (30000) पौधे लगाए गए थे। तथा इस साल 2022 की शुरूआत से ही उन वृक्षों की देखभाल एवं वर्ष के दौरान नए वृक्षों को लगाया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!