शिवपुरी: जिले में आमजन अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन से लगातार मदद मांग रहे हैं। मंगलवार को दो अलग-अलग मुद्दों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिए। एक ओर आदिवासी बस्ती के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग की.
ग्राम ढकरौला (ग्राम पंचायत खोरघार) के लोगों ने आवेदन में बताया कि बीते 10-15 वर्षों से उनकी बस्ती में सड़क, पेयजल और बिजली की सुविधा नहीं है। शासन द्वारा बोरवेल तो खुदवाया गया, लेकिन उसमें आज तक मोटर नहीं डाली गई, जिससे पानी की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने सरपंच पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि बार-बार कहने पर भी कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी बस्ती को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।







Be First to Comment