शिवपुरी: कमलागंज घोसीपुरा निवासी अंजुम बेगम पत्नी सलीम खान ने भी कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बंधन बैंक, सिद्धेश्वर रोड शाखा से समूह के माध्यम से लोन लिया था, जिसकी पूरी राशि चुका दी गई है। इसके बावजूद बैंक NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं दे रहा।
NOC न मिलने के कारण अंजुम बेगम और अन्य महिलाएं नए ऋण के लिए पात्र नहीं हो पा रहीं, जिससे उनका रोजगार ठप हो गया है। उन्होंने बताया कि वे 16 और 30 सितंबर को भी आवेदन दे चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
महिलाओं ने प्रशासन से आग्रह किया है कि बैंक को NOC देने के निर्देश दिए जाएं, जिससे वे दोबारा रोजगार शुरू कर अपनी आजीविका चला सकें।







Be First to Comment