शिवपुरी: पोहरी वन परिक्षेत्र पोहरी की सब-रेंज भैंसरावन के अंतर्गत बीट धतुरिया के कक्ष क्रमांक P842-843 में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत लगभग 5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. अभियान के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती प्रारंभ करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने तुरंत मौके पर पहुँचकर JCB मशीन की सहायता से अतिक्रमण रोधी खंती (ट्रेंच) खुदवाई और अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया।
इस कार्यवाही के बाद संबंधित भूमि की निगरानी और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम भी उठाए गए हैं।
यह कार्रवाई वन संरक्षक श्री आदर्श श्रीवास्तव, वन मंडल अधिकारी श्री सुधांशु यादव के मार्गदर्शन एवं उपवन मंडल अधिकारी श्री आदित्य शांडिल्य के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। उनकी सतत निगरानी एवं स्पष्ट निर्देशों के कारण यह अभियान सफल रहा।
“स्थानीय बीट गार्ड और रेंजर की सूझबूझ व समय पर दी गई सूचना के कारण हम इस अतिक्रमण को समय रहते रोक सके। भविष्य में भी विभागीय टीमें क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगी।”
इस पूरे अभियान में स्थानीय वन अमला, बीट गार्ड, रेंज अधिकारी एवं सहायक स्टाफ की तत्परता ने बड़ी क्षति को टाल दिया। यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो वन क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध खेती शुरू हो सकती थी।
वन विभाग की अपील – अवैध कब्जों से दूर रहें, मिलेगी कानूनी कार्रवाई
वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण न करें, क्योंकि यह भारतीय वन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। विभाग द्वारा ऐसी गतिविधियों पर “जीरो टॉलरेंस नीति” अपनाई जा रही है।
वन भूमि की रक्षा के लिए चलाया गया यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है, बल्कि यह स्पष्ट संकेत भी है कि वन विभाग अब अतिक्रमण जैसी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाए हुए है। यदि यही सतर्कता बनी रही, तो आने वाले समय में वन क्षेत्रों की स्थिति और भी बेहतर होगी।









Be First to Comment