Press "Enter" to skip to content

दशहरा पर्व पर पुलिस लाईन में हुआ शस्त्र पूजन समारोह, प्रभारी मंत्री सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया शस्त्र पूजन / Shivpuri News

शिवपुरी: विजयादशमी के पावन पर्व पर शिवपुरी जिले में शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। परंपरा और आस्था के इस आयोजन में ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह आज गुरुवार को स्थानीय पुलिस लाइन परिसर में हुआ, जहां प्रभारी मंत्री श्री तोमर के साथ विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन, विधायक करैरा रमेश खटीक, विधायक कोलारस महेंद्र यादव, विधायक पिछोर प्रीतम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष हेमलता रावत, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरवीर रघुवंशी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, डीएफओ सुंधाशु यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सहभागिता की।
पूजन के दौरान शस्‍त्रों और वाहनों का पूजन किया गया तथा देश, प्रदेश और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!