Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में भैंस चराने निकले बुजुर्ग पैर फिसलने से तालाब में डूबे, 7 घंटे बाद शव बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गांव के 65 वर्षीय भरोसा राम जाटव सुबह करीब 11 बजे भैंस चराने के लिए निकले थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे गांव के तालाब में जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की, लेकिन बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका।

सूचना मिलने पर बदरवास पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एसडीईआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और करीब सात घंटे बाद शाम 6 बजे बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!