Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की सायबर सेल टीम ने युवक के 90 हजार रुपये वापस कराए / Shivpuri News

शिवपुरी : पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा शहर में घटित हो रहे सायबर क्राइम के संबंध मे प्रभावी कर्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है अतः दिये गये निर्देशो के पालन में एंव अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के मार्गदर्शन मे सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं उनकी सायबर सेल टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत क्र. 22108250022714 3 अगस्त 2025 पर संज्ञान लेते हुये शिकायत में फरियादिया द्वारा परिचित व्यक्ति की यूपीआई आई.डी की जगह उसी नाम के दूसरे अज्ञात व्यक्ति को गलत ट्रांसेक्शन हो जाने की शिकायत की गई थी, जिस पर सायबर सेल शिवपुरी द्वारा संबंधित खाता धारक व उसकी बैंक से संपर्क कया गया जहाँ खाता धारक द्वारा पुलिस के समझाने पर सहयोग कर उक्त संपूर्ण राशी 90000/- वापिस करने हेतु अपनी बैंक को लेख कर दिया गया जिसे सायबर सेल शिवपुरी द्वारा बैंक से पत्राचार कर उक्त राशी फरियादी को सफलतापूर्वक वापिस कराई गई। खाते से कटी राशी वापिस खाते मैं आ जाने पर फरियादी ने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड को पुष्पगुच्छ देकर शिवपुरी सायबर सेल को धन्यवाद दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी आकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व सायबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

सराहनीय भूमिका रही सायबर सेल प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह जाट, सउनि. अजय पाल, कार्य. प्र.आर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, आर. आलोक व्यास, आर. मानवेन्द्र गुर्जर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!