Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की करैरा पुलिस ने मंदिर से चोरी किए 8 घंटे जप्त कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri

शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने मंदिर से घंटे चोरी करने बाले दो आरोपी अरुण परिहार एवं सज्जन परिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 8 घंटे कीमत 35 हजार रूपये को बरामद किया है.

बता दें की 29 सितंबर 2025 को विनोद कुशवाह पुत्र दौलत सिंह कुशवाह उम्र 31 साल निवासी ग्राम गणेशखेडा थाना करैरा ने बताया था की 26 सितंबर 2025 को पठान बाबा के स्थान के टीन सेट में लगे करीब 7 से 8 घंटे चोरी हो गये है। रिपोर्ट पर से अपराध धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया की महुअर नदी के रपटा के पास से आरोपी अरुण पुत्र रामसिह परिहार उम्म्र 21 साल निवासी ग्राम लालपुरा थाना करैरा एवं रज्जन परिहार पुत्र मुकुन्दी परिहार उम्र 26 साल निवासी ग्राम डावरभाट थाना करैरा को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर चोरी किया माल मशरूका जप्त किया गया।

इनकी रही सराहनीय़ भूमिका: थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री विनोद छावई ,उनि रामानंद पचौरी, आर0 822 जितेन्द्र कुमार , थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!