शिवपुरी: जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर शिवपुरी रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं संदीप शर्मा उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, ग्वालियर के निर्देशानुसार शुभम दांगोड़े, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के मार्गदर्शन में दिनांक 29 सितंबर 2025 को शिवपुरी के ग्वालियर बाइपास क्षेंत्रातर्गत मुखबिर की पिनपॉइन्ट सूचना पर देशी मदिरा गोदाम के पास से एक व्यक्ति को 54 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.
उक्त कार्यवाही में वृत्त शिवपुरी प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक, काशीराम ,मुकेश माहौर एवं डोंगर सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा.
आगामी दिनों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा मदिरा के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।







Be First to Comment