शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चकराना की है। जहां 40 वर्षीय शख्स ने अपने ही घर के अंदर छत के के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना परिजनों ने पोहरी थाना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शब का पीएम कराकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सूचनाकर्ता जयराम ने बताया कि मेरा छोटा भाई हरजीत उर्फ अजीत अपनी ससुराल चकराना में कई बर्षो से रह रहा है। जहाँ आज मेरे भाई हरजीत ने कमरे के दरवाजा को बंद कर छत के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक का पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment