शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के उमरई गांव से अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है। यहां 18 वर्षीय मनीषा आदिवासी पुत्री मुंशी आदिवासी की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन सात दिन तक झाड़फूंक कराते रहे। जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां युवती की हालत नाजुक होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक मनीषा करीब सात दिन पहले मजदूरी पर गई थी, तभी से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर लौटने के बाद युवती अजीब बर्ताव करने लगी। परिजनों को लगा कि उस पर भूत-प्रेत का साया है। इसी कारण उन्होंने उसे रस्सियों से बांधकर कई ओझाओं के पास झाड़फूंक कराई, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
आज किसी ओझा की सलाह पर परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि मनीषा का दिमागी सिटी स्कैन कराया जाएगा, तभी बीमारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल उसका उपचार जारी है।







Be First to Comment