शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग के सिरसौद थाना क्षेत्र के झिरी भोराना रोड पर रविवार रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। रात करीब 9 बजे बाइक और पिकअप लोडिंग वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह यादव पुत्र पंचम सिंह यादव उम्र 25 वर्ष निवासी रौंदा थाना तेंदुआ के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार लक्ष्मण पिपरघार गांव अपने दोस्त से मिलने गया हुआ था। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।







Be First to Comment