शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम परिच्छा पर पोहरी शिवपुरी हाइवे पर दो बाइकों की हुई आमने सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कुलदीप वर्मा निवासी भटनावर घटना स्थल से गुजर रहे थे उन्होंने तुरंत अपनी कार रोकी घायलों को अपनी कार से पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया कुलदीप वर्मा ने मानवता का परिचय दिया.
जानकारी अनुसार एक बाइक सवार पर सिरसौद खोड निवासी रुस्तम केवट वही दूसरी बाइक पर डेहरवाया निवासी गजानंद धाकड है जिनका प्राथमिक उपचार पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होने के पश्चात दोनों बाइक सवारो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है.







Be First to Comment