शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टीला गांव मंगलपुरा रोड पर बंधिया की डीपी के पास में 9 बजे के लगभग बिजली के तार डालते समय युवक को करंट लग गया. जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
युवक का नाम रवि कुशवाहा पुत्र स्व.नोनेलाल कुशवाहा उम्र 25 साल की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक रवि कुशवाहा के एक बेटा व एक बेटी हैं परिवार में कमाने वाला अकेला ही था.
तीन साल पहले मृतक रवि कुशवाहा के पिताजी स्व. नोनेलाल कुशवाहा की भी करंट लगने से ही मृत्यु हुई थी. तब भी परिवार को आर्थिक सहायता नहीं मिली थी ऐसी जानकारी बताई जा रही है।







Be First to Comment