Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में वी.टी.पी. स्कूल के पास रेलवे के जमीन पर फंदे पर लटकी मिली 21 वर्षीय युवती, बैग से हुई पहचान / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वी.टी.पी. स्कूल के पास रेलवे के जमीन पर एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान उसके पास मिले एक बैग के जरिए हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े 7 बजे वी.टी.पी. स्कूल के पास रेलवे के जमीन पर लोगों ने एक युवती को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया।

युवती की पहचान मौके पर पड़े उसके निजी बैग से हुई। बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट मिले। इन दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान सपना बघेल पुत्री खुमान सिंह पाल के रूप में हुई, जिसकी उम्र लगभग 21 साल बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!