Press "Enter" to skip to content

पोहरी को मिली नई सौगात: पिपरघार रोड पर बनेगी 30 बीघा में नवीन कृषि उपज मंडी / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी विधानसभा क्षेत्र को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। पिपरघार रोड पर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में नई कृषि उपज मंडी का निर्माण होगा। इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

पूर्व मंत्री सुरेश राठखेडा ने इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा –
“सच में महाराज साहब किसानों और क्षेत्र के विकास के मसीहा हैं। पोहरी के किसानों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। यदि नेतृत्व मजबूत हो तो क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होता है और जब श्रीमंत सिंधिया जी जैसा महान व्यक्तित्व क्षेत्र के प्रति अपने समर्पण और लगाव को साकार रूप देते हैं, तो विकास खुद ही अपनी ऐतिहासिक इबारत लिखता है।”

उन्होंने आगे कहा कि पोहरी विधानसभा मुख्यालय अब एक नई उपलब्धि के साथ आगे बढ़ रहा है। यह मंडी न केवल किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य दिलाने में सहायक होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी खोलेगी।

पूर्व मंत्री राठखेडा ने कहा –
“प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी, केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं कृषि मंत्री माननीय एंदल सिंह कंषाना जी के अथक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। इसके लिए मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूँ।”

नई कृषि उपज मंडी की स्थापना से पोहरी क्षेत्र के किसानों को अपने ही इलाके में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें उपज बेचने के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही मंडी में आधुनिक ढांचा और किसानों के हित में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी है। यह निर्णय पोहरी क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।



More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!