Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में गाली देने से मना किया तो पडोसी ने तलवार से किया हमला, युवक के हाथ में तलवार आधी घुसी, गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाने के के पीछे युवक ने पड़ोसी से गाली देने से मना किया तो पड़ोसी ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार दिलीप केवट पुत्र रामदास केवट उम्र 36 साल निवासी करैरा ने बताया कि 25 सितंबर 2025 को करीब रात के 9 बजे वह अपने घर के सामने था तभी पड़ोस में रहने वाला राजा एवं उसके साथ एक अज्ञात युवक आया और गाली देने लगा जब गाली देने से मना किया तो राजा ने तलवार से हाथ में हमला कर दिया. जिसके कारण आधे हाथ में तलवार घुस गई. परिजनों ने युवक को गंभीर अवस्था में शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका उपचार जारी है. करैरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!