Press "Enter" to skip to content

लोकायुक्त ने बीटगार्ड को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, पत्थर से भरा ट्रैक्टर निकालने की एवज में मांगी थी रिश्वत, 10 हजार महीने में हुए थी डील / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर वन क्षेत्र के तहत आने वाली राजापुर चौकी में पदस्थ बीट गार्ड को लोकायुक्त की टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है.

जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह लोधी निवासी ग्राम रूपेपुर ने बताया कि वह खदान से पत्थर की ट्रॉली लेकर निकलता था. जिसकी वह रॉयल्टी भी देता था. इसके बावजूद भी राजापुर वन चौकी पर पदस्थ बीट गार्ड के द्वारा लगातार अवैध पैसों की मांग की जाती थी. बीट गार्ड ध्रुव सिंह तोमर ने 10 हजार महीने की मांग की थी. जिसके बाद उसे 2500 की पहली किस्त 18 सितंबर 2025 को दे दी थी. उसके बाद युवक ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत की. लोकायुक्त  की टीम ने आज बीट गार्ड को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है.

इनकी रही भूमिका: डीएसपी विनोद कुशवाहा टीम प्रभारी, टीआई के पी बैन, टीआई अंजली शर्मा, हेड कांस्टेबल देवेंद्र पवैया, संजय शुक्ला, नेतराम राजोरिया, जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाह, विशंभर भदोरिया, अंकेश शर्मा, आरिफ खान की भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!