Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में लोअर ओर बांध परियोजना के अंतर्गत मुआवजा ना मिलने पर बांध के पानी में उतरे ग्रामीण, परियोजना के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने किए पथराव, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बामोरकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दिदावनी गांव में लोअर ओर बांध परियोजना के अंतर्गत नहर का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में परियोजना के कर्मचारी जब दिदावनी गांव में नहर बनाने के लिए पहुंचे तब ग्रामीणों ने कमरचारियों प पथराव कर एवं सरकारी मशीनरी पर भी पथराव किया. जिसके बाद उन्हें वहां से वापस भागना पड़ा. जिसके बाद परियोजना कर्मचारी बृजलाल अहिरवार ने बामोरकलां थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर बामोरकलां थाना पुलिस ने सियाराम पुत्र प्रीतम सिंह यादव, जन्डेल सिंह पुत्र दशरथ ठाकुर, गिरवर सिंह पुत्र बाबूलाल यादव, अंशुल पुत्र उत्तम सिंह यादव, सुखनन्दन पुत्र मानसिंह, सोहनसिंह पुत्र जयराम, चिन्टू पाल पुत्र पुन्नीलाल, अजबसिंह, सुदामा प्रसाद पुत्र रामकिशन इत्यादि एवं अन्य 10 से 15 ग्रामीणों पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.

इधर ग्रामीणों का कहना है कि पिछोर एसडीएम ममता शाक्य गांव में आई थी. जिसके बाद सभी ग्रामीण एकत्रित होकर लोअर ओर बांध परियोजना  पहुंचे ओर बांध के पानी में उतरकर प्रदर्शन करने लगे और किसान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. इसके बाद मौके पर प्रशासन नहीं पहुंचा. सभी ग्रामीणों ने बताया कि जो नहर निकाली जा रही है वह उनके घर के पास में ही है अगर नहर लीक हुई तो घरों में भी पानी आ सकता है. उन्होंने सरकारी जमीन के पैसों की मांग ना करते हुए सरकारी जमीन पर जो घर बना है उसके मुआवजा की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!