Press "Enter" to skip to content

पीएम जनमन आवास में 70 लाख रुपए की राशि हड़पने के मामले में तत्कालीन सचिव एवं पुत्र पर एफआईआर, 125 आवासों का काम अपूर्ण, राशि कर ली पूरी आहरित / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की बामौरकलां थाना पुलिस ने खनियांधाना जनपद सीईओ की शिकायत पर गताझलकुई पंचायत के तत्कालीन सचिव व उसके पुत्र के खिलाफ शासकीय राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया है। दोनो आरोपियों ने मिलकर 125 पीएम जनमन आवास का काम आधा-अधूरा कराकर 70 लाख 38 हजार रुपए का गबन कर लिया।
जानकारी के मुताबिक खनियांधाना की ग्राम पंचायत गताझलकुई में वर्ष 2023-24 में 125 पीएम जन मन आवास का निर्माण होना था। इन आवासों को बनाने का काम पंचायत के तत्कालीन सचिव जीवन सिंह यादव व उसके पुत्र रवि प्रताप यादव ने लिया था। इन दोनो ने इन आवासों का काम पूरा नही किया और आवासों को पूरा करने की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करा दी। बाद में मामलें की शिकायत जिला पंचायत सीईओं हिमांशु जैन के पास पहुंची तो उन्होने खनियांधाना जनपद सीईओ मोगराज मीणा से मामले की जांच कराई। जांच में निष्कर्ष निकला तो सचिव जीवन व उसके पुत्र रविप्रताप ने आवासों का काम पूरा नही किया और इनकी जो राशि हितग्राहियों के खाते में आई वह पूरी खुद हड़प ली। यह राशि करीब 70 लाख 38 हजार रुपए की है। मामले में जनपद सीईओ ने संबंधित हितग्राहियों से पंचनामा बनाया और जांच रिपोर्ट जिला पंचायत सीईओ जैन के समक्ष पेश की। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ के आदेश पर जनपद सीईओ मीणा ने पुलिस थाने में तत्कालीन पंचायत सचिव जीवन सिंह व उसके बेटे रविप्रताप के खिलाफ शासकीय राशि गबन का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि दोनो आरोपियों ने इन आवासों को निर्माण कार्य में जो मजदूर बताए थे, उनके खातों में भी मजदूरी की राशि नही डाली और उसको भी अपने परिचितों के खातों में डालकर खुर्दबुर्द कर ली।
यह बोले जिम्मेंदार
जनपद सीईओ मोगराज मीणा द्वारा दिए गए आवेदन पर से दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इन दोनो पर 70 लाख 38 हजार रुपए शासकीय राशि गबन करने का आरोप है। मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।
राज कुमार चाहर, थाना प्रभारी, बामौरकलां, शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!