शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग अंर्तगत बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदोलीपुरा में घरेलू विवाद के चलते दामाद ने अपनी ही पत्नी पर हसिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर की है, जब पीड़िता भूरो जाटव खेत से घास लेकर घर लौटी थी। तभी उसका पति सुल्तान जाटव निवासी हीरापुरा पहुंचा और पत्नी को पटककर मारपीट करने लगा। आरोप है कि सुल्तान ने जान से मारने की नीयत से हसिया से गर्दन, आंख और नाक के पास वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
मामले की शिकायत पर बैराड़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 353/2025 धारा 109, 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविशंकर कौशल के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में आरोपी सुल्तान जाटव (23) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर कौशल, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शिवहरे, सहायक उपनिरीक्षक हरिओम पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र भगत, आरक्षक ज्ञान सिंह रावत, अतरसिंह रावत, मांगीलाल, अखलेश धाकड़ एवं सुनील कुमार की विशेष भूमिका रही।







Be First to Comment