Press "Enter" to skip to content

बिजली के खंभे पर मिला किसान का शव: बेटे का आरोप विभाग ने बुलाकर काम कराया, अधिकारी बोले- कोई संबंध नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बैहटा में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रिमना शर्मा के रूप में हुई है।

घटना मंगलवार की है। रिमना के बेटे रविन्द्र शर्मा ने बताया कि वह खेत पर चारा लेने गए थे। दोपहर में उनके पिता ने फोन कर पावर हाउस पड़ौरा छोड़ने को कहा। वह पिता को गांव की पुलिया तक छोड़कर खेत चले गए।

कुछ समय बाद रिश्तेदार सोनू शर्मा ने सूचना दी कि निवोदा गांव के पास रिमना शर्मा को करंट लग गया है। वे बिजली के खंभे पर लटके हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर रिमना शर्मा को तारों में उलझा हुआ पाया गया। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया।

कर्मचारी अक्सर उन्हें काम के लिए बुलाते थे- बेटा
बेटे ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पिता को बिजली का काम आता था। विभाग के कर्मचारी अक्सर उन्हें काम के लिए बुलाते थे। सोमवार को भी कर्मचारियों ने बुलाया था और काम के दौरान यह हादसा हुआ।

बिजली विभाग के सहायक अभियंता अशोक मंगल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मृतक का विभाग से कोई संबंध नहीं था। बिजली लाइन से छेड़छाड़ के दौरान हादसा हुआ है। कोलारस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!