Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अवैध अतिक्रमण व कटाई पर रोक, कुख्यात टाइगर तस्कर गिरोह के मुख्य आरोपी सौंजीराम मोंगिया एवं बृजमोहन मोंगिया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: वन परिक्षेत्र कोलारस अंतर्गत विगत 10 दिनों में वन अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की गई है। वन संरक्षक शिवपुरी आदर्श श्रीवास्तव एवं वनमंडलाधिकारी शिवपुरी सुधांशु यादव के मार्गदर्शन में, उपवनमंडलाधिकारी करैरा आदित्य शांडिल्य के निर्देशन तथा वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस गोपाल सिंह जाटव के नेतृत्व में वन अमले द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अवैध अतिक्रमण, जुताई एवं कटाई की गतिविधियों को रोकते हुए कार्यवाही की गई।
इस दौरान 05 ट्रैक्टर हैरो, कल्टीवेटर एवं सीड ड्रिल सहित जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। लगातार की जा रही इन कार्यवाहियों से वन भू-माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कस गया है। बीते एक माह में परिक्षेत्र कोलारस अंतर्गत अवैध अतिक्रमण, कटाई, उत्खनन एवं परिवहन में कुल 08 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त कर कठोर कार्यवाही की गई है। साथ ही अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाहियां भी निरंतर जारी हैं।
वन्यप्राणी संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए कुख्यात टाइगर तस्कर गिरोह के मुख्य आरोपी सौंजीराम मोंगिया एवं बृजमोहन मोंगिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस के नेतृत्व में चल रही इन सख्त कार्यवाहियों ने आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों में भय का माहौल बनाया है। भविष्य में भी वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण, कटाई एवं वन्यजीव अपराधों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!