शिवपुरी। साहब…! मैं झिरी की रहने वाली हूं। मैंने डोंगरपुर के रहने वाले सतीश के साथ लव मैरिज की थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन उसके बाद पति व ससुर ने उसे बेच दिया। बड़ी मुश्किल से भागकर व अपनी जान बचाकर आई हूं। मामले में पति व ससुरालीजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
एसपी को अपनी फरियाद सुनाने पहुंची झिरी की महिला ने बताया कि सतीश से लव मैरिज के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक दिन ससुर रतिराम, ममिया ससुर नरेश व पति सतीश ने उसको रुपए लेकर जबलपुर में बेच दिया। उक्त लोग बहाने से उसे जबलपुर ले गए और वहीं छोड़ आए। जबलपुर के लोगों ने उसे वहां से आने नहीं दिया आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर पिता के यहां झिरी पहुंची और घटनाक्रम के बारे में बताया। जिस पर महिला अपने पिता के साथ मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंची और अपनी फरियाद सुनाई।






Be First to Comment