Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी को रिहा करने की मांग, सुनवाई ना होने पर मेरठ में गुर्जर समाज करेगी आंदोलन / Shivpuri News

शिवपुरी: राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति शिवपुरी ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी एवं उनकी टीम को उत्तर प्रदेश प्रशासन रिहा करे.

जानकारी के अनुसार कप्तान सिंह गुर्जर शहर अध्यक्ष राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति शिवपुरी ने बताया कि उनकी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी एवं उनकी टीम को उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस द्वारा गैर लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार किया है तीन दिन से वह प्रशासन के कब्जे में है. उनकी रिहाई के लिए आज राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति शिवपुरी ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उनकी रिहाई की मांग की है. अगर सुनवाई नहीं होती है तो राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकर बड़ा आंदोलन करेगी. जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!