Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के सिरसौद-चंदेरी मार्ग पर मिला अज्ञात युवक का जला हुआ शव, पहचान छुपाने पेट्रोल डालकर जलाया, पुलिस ज्ञात करने में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र में सिरसौद-चंदेरी मार्ग के ढला और बम्हेरा के बीच सोमवार को एक युवक की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही भौंती थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक को पेट्रोल डालकर जलाया गया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। शव पूरी तरह जल चुका है और फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

भौंती थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने बताया कि जला हुआ शव एक पुरुष का है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में हाल ही में किसी भी तरह की गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई है।

शिकायत और गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के लिए जिले के अन्य थानों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!