शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपये की मांग करने बाले आरोपियों को गिरफ्तार माननीय न्यायालय में पेश किया है.
बता दें की मुलायम सिंह रावत पुत्र श्रीनारायण रावत 42 साल निवासी इमलिया थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी ने थाना करैरा आकर रिपोर्ट किया कि 19 अगस्त 2025 को कमलेश रजक ने फोन कर काम के बहाने करैरा बुलाया जब फरियीदी करैरा आया तो तहसील के सामने कमलेश रजक मिली जो फरियादी को काम के बहाने घर पर ले गई जहाँ फरियादी को कमरे में कल्ला जाटव, उषा जाटव, अनिकेत जाटव, मौजूद मिले जिन्होंने फरियादी का अशलील वीडियो बना कर वीडियो वायरल कर देने एवं जान से मार देने कि धमकी देकर 02 लाख रुपये की माँग की। अगले दिन कल्ला जाटव ,उषा जाटव,अनिकेत जाटव, कमलेश रजक SBI बैंक पिछोर लेकर गये जहाँ भीड का मौका पाकर फरियादी भाग आया थाना आकर रिपोर्ट किया रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर आरोपियों के विरुध्द अपराध क्र 676/25 धारा 308(4) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द किया गया।
करैरा पुलिस ने 21 सितंबर 2025 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना पर से कमलेश रजक पत्नि अजब सिंह रजक निवासी गनियार थाना सीहोर को तहसील के सामने बाली गली से गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।







Be First to Comment