Press "Enter" to skip to content

छर्च थाना क्षेत्र में जातिसूचक गाली-गलौच और लाठी से हमला, गंभीर घायल, FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी अनुबिभाग के थाना छर्च क्षेत्र के ग्राम गल्थुनी में शनिवार रात एक व्यक्ति पर जातिसूचक गाली-गलौच कर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
फरियादी संजय बाल्मिक पुत्र जानी बाल्मिक उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम मन्युनी ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की शाम वह अपनी पत्नी वर्षा बाल्मिक के साथ गांव के तेर सिंह कुशवाह के घर तेरबी में भोजन करने गया था। उसी दौरान सतीश कुशवाह ने उसे कहा कि “यहाँ क्यों खड़ा है, हट जा” और विवाद कर गाली-गलौच करने लगा। संजय और उसकी पत्नी वहां से अपने घर लौट आए।
रात करीब 11 बजे जब फरियादी अपने घर के बाहर खटिया पर बैठा था, तभी आरोपी सतीश कुशवाह आया और शाम के विवाद को लेकर जातिसूचक गालियां देने लगा। जब फरियादी ने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी से उस पर हमला कर दिया।
लाठी की मार उसके दाहिने पैर के टखने के ऊपर, बाएं पैर, पीठ, बाएं हाथ की कलाई और सिर पर लगी, जिससे फरियादी गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा। मौके पर फरियादी की पत्नी वर्षा बाल्मिक और भाभी पपीता बाल्मिक ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। जाते-जाते आरोपी ने धमकी दी कि “आज के बाद हमारे पास खड़ा हुआ तो जान से खत्म कर दूंगा।”
फरियादी ने बताया कि रात अधिक होने और साधन न होने की वजह से वह तुरंत थाना नहीं पहुंच सका और अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराने आया। थाना छर्च पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी सतीश कुशवाह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!