शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूली वैन खाई में गिर गई। घटना पहाड़ाखुर्द गांव में हुई। वैन में रन्नौद कस्बे के जे एम जी प्राइवेट स्कूल के 5-6 बच्चे सवार थे।
बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद अपने गांव लौट रहे थे। ड्राइवर ने पहले वैन को सड़क से नीचे उतारा। कुछ दूर जाने के बाद वाहन खाई में जा गिरा। वाहन की रफ्तार कम होने से बच्चों को कोई चोट नहीं आई।
ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकाला। उन्होंने क्षतिग्रस्त वैन को भी खाई से बाहर निकाला। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन को अपने साथ ले गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई। इधर, हादसे के बाद स्कूल संचालक ने ड्राइवर को हटा दिया।







Be First to Comment