शिवपुरी। रानी कुशवाह निवासी अहीर मोहल्ला ने ने जनसुनवाई में दिए आवेदन में बताया कि वह विकलांग है। उसके पति की डेढ़ माह पहले हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। अब उसके ऊपर तीन बच्चों की जिम्मेदारी है और उसकी आर्थिक िस्थति भी बहुत खराब है। बड़ा बेटा पढ़ रहा था लेकिन पिता की मौजूद के बाद वह घर का बोझ मजदूर कर उठा रहा है और उसने पढ़ाई छोड़ दी है। हमारे घर की लाइट भी काट दी गई है। इसलिए हमें आथ्रिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विकलांग महिला पहुंची जनसुनवाई में, कहा पति की मौत के बाद भूखों मरने की नौबत, मदद करें / Shivpuri News




