शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में सिंहनिवास का सचिव पहुंच और वित्तीय अधिकार वापस दिलवाने की मांग की। आवेदन के माध्यम से सचिव ने बतायाि क वह वर्तमान में ग्राम पंचायत सिंहनिवास में कार्यरत होकर सेवारत है। उसका स्थानांतरण 31 अगस्त 2021 में ग्राम पंचायत चौमुहा से ग्राम पंचायत सिंहनिवास हो गया था। इसके बाद 14 सितंबर 2021 में भारमुक्त होकर सिंहनिवास में ही सेवाएं दे रहे हैं। तथा अशोक रावत सचिव कपराना को अतिरिक्त प्रभारत वित्तीय दे दिया गया है। अशोक रावत द्वारा ग्राम विकास के नाम पर लगातार राशि निकाली जा रही हैं। उसे वित्तीय अधिकार नहीं दिए गए हैं। सचिव ने बताया कि उस पर धारा 92 का केस लगा था जो हाईर्को में चल रहा है वहीं धारा 89 का केस भी एडीएम कार्यालय में चल रहा है लेकिन इन धाराओं में वित्तीय अधिकार छीन लिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए उसे वित्तीय अधिकार वापस दिलाया जाए।
सिंहनिवास का सचिव पहुंचा जनसुनवाई में : बोला वित्तीय अधिकार दिलवा दो / Shivpuri News




