साहब…! बच्चे की रीड की हड्डी बेकार, ऑपरेशन के लिए नहीं है रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में रानी पाल निवासी वेयर हाउस के पीछे ने बताया कि उसका बच्चा विक्की पाल 12 साल का है। उसकी रीड की हड्डी का ऑपरेशन हो चुका है लेकिन लाभ हीं मिला है। आगे इलाज के लिए रुपयों की व्यवस्था नहीं है। मेरे पति मजदूरी करना अपना घर चला रहे हैं। हमारा पास न राशन कार्ड है न आयुष्मान कार्ड। इस वजह से गेहूं, चावल राशन दुकान से नहीं मिल पाता है। इसलिए हमारा राशन कार्ड और आयुषमान कार्ड बनवा दें जिससे मैं अपने बच्चे का इलाज करवा सकूं।