शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में रहने वाले एक एक पति-पत्नी की सरपंच पति के भाई जो कि शिक्षक हैं ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण कुटीर को लेकर बताया जा रहा है यहां फरियादी ने 181 पर सरपंच की शिकायत लगा दी थी जिससे भड़के सरपंच के भाई ने पति व पत्नी की मारपीट कर दी। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की गई लेकिन जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो आज पीड़ित दंपत्ति एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर आए।
गजेंद्रसिंह पुत्र चरनसिंह परिहार निवासी ग्राम बम्हरौली थाना करैरा ने बताया कि उसे कुटीर मंजूर नहीं हुई थी जिस कारण उसने सरपंच की 181 पर शिकायत दर्ज करावा दी। शिकायत होने के बाद सरपंच पति का भाई कुशवसिंह रावत जो शिक्षक है वह घर पर आया। जब उसने पत्नी से मेरे बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह बाहर गए हुए हैं। जिस पर शिक्षक ने कहा कि तुमहारे पति ने कुटीर की 181 पर शिकायत की है उससे कह देना कि उसे वापस ले ले और गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो केशव ने गजेंद्र की पत्नी के गाल में थप्पड़ मार दिया। इतने में गजेंद्र का आना हुआ तो उसके साथ भी गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी। गजेंद्र ने बताया कि सरपंच ने उसका नाम वोटर लिस्ट में भी नहीं जोड़ा है। कुटीर आवंटन में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और स्वीकृति के एवज में 20 हजार रुपए की मांग सरपंच व सेकेट्री द्वारा की जा रही है। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर आए हैं।
कुटीर की 181 पर लगाई शिकायत तो सरपंच के शिक्षक भाई ने कर दी मरपीट / Shivpuri News




