राजस्थान का युवक लापता : परिजनों को शंका शिवपुरी-ग्वालियर में हो सकता है युवक / Shivpuri News

शिवपुरी। राजस्थान के तीतरखेड़ी छबड़ा बारा राज का रहने वाला युवह हरिओम सेन 3 जनवरी को अपने घर से निकला था लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आया। जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने हर तरफ तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके पुत्र को शिवपुरी व ग्वालियर क्षेत्र में देखा गया था। जिस पर परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि उनका पुत्र शिवपुरी व ग्वालियर के बीच कहीं हो सकता है। परिजनों ने बताया कि अगर किसी को उनके पुत्र के बारे में जानकारी मिले तो वह मो. नंबर 9983306086 पर जानकारी दे सकता है।