Press "Enter" to skip to content

एसएफ हेडकांस्टेबल की हरदा में सर्पदंश से मौत, सुबह स्टेशन जाते समय बिगड़ी तबियत, शिवपुरी आने की तैयारी में थे / Shivpuri News

शिवपुरी: हरदा पुलिस लाइन में पदस्थ एसएफ के हेडकांस्टेबल डेम सिंह (61) की शुक्रवार तड़के सांप के काटने से मौत हो गई। शिवपुरी की बिस्वाल बटालियन की बी कम्पनी में पदस्थ डेम सिंह पिछले ढाई साल से हरदा पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे।

तड़के करीब 3 बजे डेम सिंह के दाहिने पैर में सांप ने काट लिया। उन्होंने इसे चूहे का काटना समझा और तैयार होकर साथी रामसेवक के साथ हरदा स्टेशन की ओर शासकीय कार्य पर निकल गए।

स्टेशन के रेलवे ब्रिज पर पहुंचते ही डेम सिंह को चक्कर आने लगे और तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुबह 6 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

डेम सिंह मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। घटना की खबर मिलते ही उनकी भांजी भोपाल से हरदा पहुंचीं।

आरआई रजनी गुर्जर ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। डेम सिंह के कमरे को सील कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर को शिवपुरी भेजा जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!