शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी-शिवपुरी हाइवे पर स्थित सोनीपुरा के सामने मंगलवार की दोपहर दो बाइको की आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल एंबुलेंस के जरिए पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
घटना में घायल युवक की पहचान प्रिंस पिता चरनु जाटव उम्र 14 वर्ष निवासी नानोरा पोहरी गोंसालबो विद्यालय में पढ़कर अपने घर जा रहा था वही दूसरी ओर बैराड़ से शिवपुरी जा रहे नीतेश पिता कैलाश रावत उम्र 30 वर्ष निवासी बैराड़ अपने पिता कैलाश पिता बाबूलाल रावत निवासी बैराड़ उम्र 65 वर्ष के साथ बाइक से शिवपुरी जा रहे थे इसी बीच पोहरी नगर के सोनीपुरा में दो वाइको में भिड़ंत हो गई जिसमें नीतेश के पैर में चोट के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।









Be First to Comment