शिवपुरी: शहर के सिंह निवास गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती घोटाला सामने आया है. महिला ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए महिला की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए हैं.
जानकारी के अनुसार जमुना बंजारा पत्नी महावीर बंजारा निवासी ग्राम सिंहनिवास ने बताया कि महिला बाल विकास के अंतर्गत कार्यकर्ता भर्ती में घोटाला हुआ है. महिला ने बताया कि उस्ककी हायर सेकेंडरी में 84 प्रतिशत है और उसका वोटर कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवासी सिंहनिवास जनपद पंचायत से बना हुआ है. जबकि उसका नाम पांचवे स्थान पर है और जिस महिला का पहले स्थान पर नाम है वह सिंह निवास गांव की नहीं है. गांव के सेक्रेटरी और सरपंच ने भी इसे वेरीफाई किया है. महिला ने कलेक्टर से जांच कर कार्यकर्ता की नियुक्ति की मांग की है.







Be First to Comment