Press "Enter" to skip to content

महिला बाल विकास का कारनामा: एक ही साल में 12th की परीक्षा महिला ने 2 बोर्ड से पास की, प्रथम स्थान पर कर दिया कार्यकर्त्ता के लिए नाम, DM से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम केडर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती घोटाला सामने आया है. जिसमें महिला ने एक ही बोर्ड की दो मार्कशीट लगाई है जो की एक ही साल में पास की गई है जबकि आपत्तिकर्ता महिला ने बताया की यह यह संभव नहीं है.

जानकारी के अनुसार बामनी लोधी पत्नी भगवत सिंह लोधी निवासी ग्राम केडर तहसील पिछोर ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि महिला बाल विकास के अंतर्गत कार्यकर्ता भर्ती घोटाले में स्वाति लोधी ने अंतिम सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जबकि उसने 2015 में 12वीं की परीक्षा उत्तर प्रदेश बोर्ड और मध्य प्रदेश बोर्ड से पास की है. जबकि एक साल में दो बोर्ड से परीक्षा पास करना संभव नहीं है. महिला ने इसकी शिकायत कलेक्टर से कर जांच की मांग की है और महिला की आपत्ति स्वीकार कर न्याय की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!