शिवपुरी: जिले के खनियाधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बूधोन राजापुर में आंगनबाड़ी सहायिका घोटाला सामने आया है. महिला को गांव का निवासी ना होकर अपात्र कर दिया है जिसकी शिकायत महिला ने कलेक्टर से जनसुनवाई में की है.
जानकारी के अनुसार नीलम जाटव ग्राम बूधोन राजापुर तहसील खनियांधाना ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि उसने महिला बाल विकास के अंतर्गत सहायिका के पद पर आवेदन प्रस्तुत किया था. जिसके बाद महिला को बूधोन राजापुर तहसील खनियांधाना का निवासी नहीं होकर बताया गया और उसे पात्र बताकर अपात्र कर दिया. जबकि महिला को ग्राम सरस्वती की निवासी बताया गया है. महिला ने कहा कि वह बूधोन राजापुर की ही निवासी है. जिसके कागजात महिला के पास है. महिला ने कलेक्टर से आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती की जांच कर न्याय की मांग की है.







Be First to Comment